कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर में अकेली सो रही महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। महिला ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरे की तलाश की जा रही है।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रविवार की रात वह घर में अकेली थी। इस दौरान घर के अंदर आंगन में चारपाई डालकर सो रही थी। रात में घर में घुसे रजिया और राजेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान विरोध करने पर उससे मारपीट भी की और मामले की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाल बैजनाथ सिंह ने बताया कि महिला ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें एक आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे आरोपी रजिया की तलाश कराई जा रही है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।