जलपाईगुड़ी- नगर पालिका के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्यों का बुधवार को सपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. प्रशासनिक बोर्ड में अध्यक्ष सहित कुल 11 सदस्य हैं।
आज नगर पालिका के पदाधिकारियों की उपस्थिति में नगर पालिका के प्रशासनिक बोर्ड के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया. इसके बाद नगरपालिका के अधिकारियों ने सभी सदस्यों को उनका दायित्व समझाया।
प्रशासनिक बोर्ड में अध्यक्ष पापिया पाल, उपाध्यक्ष संदीप महतो और सैकत चटर्जी दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। इस अवसर पर नगरपालिका की अध्यक्ष पापिया पाल ने कहा कि कोरोना से निपटने के साथ ही सभी वार्डों के विकास कार्य आगे बढ़ाया जायेगा।