दिल्ली में दामिनी कांड के बाद तो पूरे देश आक्रोश में था और इंसाफ के लिए कैंडिल लाइट मार्च निकाला हर गली चौराहे पर लोगो ने इंसाफ की गुहार लगाई लेकिन आये दिन ऐसे ही मामले सामने आते जो हम तक पहुचंते ही नहीं।
इसका एक काऱण यह है कि वह घटना दिल्ली की थी इसलिए सभी को मालूम लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की घटना थाने तक नहीं पहुँचती है।
ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के है जहां पर लड़की के साथ ना ही कथित बलात्कार किया गया बल्कि उसकी आंखें निकाली गई प्राइवेट पार्ट में पत्थर डाल दिया गया हाथ पांव काट कर जलाने के बाद सोन नदी में फेंक दिया गया।
घटना जमोड़ी थाना के अंतर्गत डेम्हा गांव की है, यहां सोन नदी के किनारे एक महिला की निर्वस्त्र लाश मिली है। महिला की उम्र 35 वर्ष है। परिवार के मुताबिक महिला तीन दिन पहले भैंस ढूंढने के लिए घर से बाहर निकली थी। जिसके बाद वह घर नहीं लौटी।
घर वालों के ढूंढने के बाद भी महिला का पता नहीं चल पाया था। परिवार वालों ने पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। नदी के किनारे महिला की निर्वस्त्र लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला तीन दिन से गुमशुदा थी।
परिजनों ने बलात्कार कर हत्या की आशंका जताई है। इसकी जानकारी परिवार वालों ने पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।