चंडीगढ़।डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जिला अनुसूचित जाति मोर्चा की नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक का आयोजन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष संजय टांक की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में पदाधिकारियों ने किशोर को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जिला अनुसूचित जाति मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
किशोर ने कहा कि मैं सदैव पार्टी के हित में काम करूंगा और समाज के साथ मिलकर काम सदैव उनके हित में रहूंगा इस बैठक में विशेष रुप से एससी मोर्चा के प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा, जिले की प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व महापौर श्रीमती आशा जयसवाल, एससी
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार, जिला अध्यक्ष रविंद्र पथोरिया, महामंत्री एवं पार्षद भारत व सन्नी, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर, प्रदेश सचिव गुरुदेव, जिले के उपाध्यक्ष सोनिया व रविंदर सूद ,जिला महामंत्री सुभाष, धर्मेंद्र सचिव हर्ष, रामशब्द, मंडल अध्यक्ष विनय, देवेंद्र, निर्मल देवी, रुपेश,आशीष,अनिकेत, मंडल महासचिव रवि इंद्र, राजू, उषा, बबीता, मंडल सचिव सन्नी चड्ढा उपस्थित रहे।